सनातन धर्म में हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित रहता है जैसे गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने का खास महत्व होता है। भगवान विष्णु को समृद्दि का देवता माना जाता है इनकी पूजा से व्यक्ति को शुभ फल और धन धान्य की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से विष्णुजी प्रसन्न हो सकते हैं और उनकी कृपा व्यक्ति को प्राप्त होती है। गुरुवार के दिन इन उपायों को करना विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है।
ऐसा करने से व्यक्ति को अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। आप इन उपायों को पूरी श्रद्धा पूर्वक करते हैं, तो इससे जीवन में सुख-शांति आने लगती है और पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।
श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करें
1- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ आप श्रीविष्णु स्तोत्र या विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर लें। अब आसन पर बैठकर मन में भगवान विष्णु का ध्यान करें और श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करना शुरू कर दें। इसका पाठ करते समय आपके शब्द एकदम साफ होने चाहिए और मन शांत होना रखें।
2- ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन गोपी चंदन लगाना बहुत शुभ होता है। साथ ही, इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को फल दान जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से विष्णुजी प्रसन्न होते हैं और साथ ही, माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। माना जाता है कि हर गुरुवार के दिन नियमित रूप से गोपी चंदन लगाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
3- माना जाता है कि प्रत्येक गुरुवार के दिन नियमित रूप से गीता के 11वें अध्याय का पाठ करना चाहिए। इस अध्याय में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को अपना विश्वरूप दर्शन कराया था। इस रूप में भगवान संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन एक पल में करा देते हैं।
4- ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन भूलकर भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। इस दिन उधार देने से आपका पैसा वापस मिलने की कम उम्मीद होती है। वहीं, अगर आप उधार लेते हैं तो यह कर्ज उतारना मुश्किल हो सकता है। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन उधार देना या लेना शुभ नहीं माना जाता है।
5- अगर आप नारायण की पूजा में उनके प्रिय मंत्रों का जाप करना चाहते हैं, तो आप ओम नमो नारायण नमः या ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं. आप तुलसी या रुद्राक्ष की 108 मनके की माला के 5, 7 या 11 जाप कर सकते हैं.रोजाना अगर आप भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करते हैं, तो इससे जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उन्हें असीम सुख की प्राप्ति होती है। कहते है मंत्र सीधे भगवान तक जाते है।
6-जगत के पालनहार भगवान विष्णु को उनकी पसंदीदा चीज भोग लगाने का भी विशेष महत्व होता है. आप भगवान नारायण की पूजा के दौरान उन्हें पंचामृत, पंचमेवा और केसर की मिठाई का भोग लगा सकते हैं. कहते हैं कि ऐसा करने से साधकों के जीवन में कभी भी समस्या नहीं आती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होता है
7-गुरुवार के दिन केले के पेड़ की भी पूजा की जाती है इस पर चने का दाल,गुड़ और पीला चंदन लगाए साथ ही हल्दी का लेप भी लगाया जाता है माना जाता है गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते है।
Top Tags