गुरु तेग बहादुर जी की संगत में शामिल CM मान ने किये बड़े ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को श्री आनंदपुर साहिब में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के संगत में शामिल हुए।

उन्होंने प्रदेश की तरक्की और पंजाबी भाइयों की खुशहाली के लिए अरदास की.

दोनों नेताओं ने गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में श्री गुरु तेग बहादुर जी और महान सिख शहीदों भाई मती दास जी,

भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहादत दिवस की याद में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह के बाद की गई अरदास में हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मौके पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की

उन्होंने कहा श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वर्ल्ड क्लास यूनिर्वसिटी बनाई जाएगी ,

अमृतसर साहिब, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्दालुओं के लिए मुफ्त बस और ऑटो सेवा चलाई जाएगी जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

उन्होंने कहा चरन गंगा स्टेडियम को मॉर्डन सुविधाओँ के साथ अपग्रेट किया जाएगा।