किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब किसानों के समस्याओं की ओर से किसान नेताओं ने पंजाब सरकार के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है. किसान नेताओं ने ऐलान किया 5 फरवरी को राज्यभर में सरकार के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के दफ्तर और घरों का घेराव किया जाएगा. किसान नेताओं ने कहा कि बीते कई महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन, सरकार ध्यान नहीं दे रही है. उल्टा किसानों को बंद करने की कार्रवाई की जा रही है.
किसानों से की जा रही पंजाब सरकार की यह कार्यवाही पर किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है. इसको लेकर किसान मजदूर मोर्चा पंजाब ने सीएम भगवंत मान और सरकार के 27 मंत्रियों-विधायक और नेताओं के दफ्तर, घर के घेराव का ऐलान किया है. किसान संगठन पदाधिकारियों की मांग है कहा कि फसल खरीद के लिए एमएसपी गारंटी कानून, कर्जमाफी, आंदोलन के समय किसानों पर दर्ज मुकदमों को हटाने, शंभू-खनौरी सीमा से किसानों के समान चोरी किए जाने को लेकर कई बिंदुओं पर सरकार ने वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया जा रहा है.
अपने इन मांगों को लेकर 5 फरवरी को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब में सरकार के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के दफ्तर और घरों पर घेराव करेगी।
Top Tags