भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को यह उपाधि दी
रक्षा मंत्री और थल सेना अध्यक्ष की मौजूदगी में नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई।
नीरज इस दौरान सेना की वर्दी में नजर आए।
बतादें नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था।
पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।
इस साल नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी,
आज बुधवार को समारोह के दौरान उन्हें यह उपाधि दी गई।
नीरज इससे पहले भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे।
नीरज से पहले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था
इसके बाद से उन्होंने लगातार इंटरनेशनल मंच पर देश का मान बढ़ाया.
वहीं अब नीरज चोपड़ा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई
नीरज 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के पद पर एक जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए.
इन वर्षों में, उन्होंने रैंक में उन्नति की है साल 2021 में सूबेदार और 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति प्राप्त की.
बतादें स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा राज्य के पानीपत शहर के एक छोटे से गाँव खांद्रा में हुआ था
अब नीरज चोपड़ा को इंडियन आर्मी में एक बड़ा औहदा मिल गया है आज से वे लेफ्टिनेंट कर्नल कहलाए जाएंगे।
Top Tags