“अब खाना मंगवाने पर भी लगेगा ‘हवा-पानी’ टैक्स?”

घर बैठकर खाना ऑर्डर करने का शौक अब महंगा हो गया है. स्विगी और जोमैटो से ऑनलाइन फूड ऑडर करने वालो को अब अपनी जेब ढीली करनी पडेगी क्योकि अब ये महंगा हो गया है, अब डिलीवरी सर्विस पर टैक्स जो लगया है, 22 सितंबर से GST के नियमों में हुए बदलाव के बाद ऑनलाइन फूड ऑर्डर 18% GST के दायरे में आ गए हैं. लेकिन, स्विगी और जोमैटो ने कुछ ऐसा किया है कि सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है.  नये GST सुधारों के बाद जहां खाने-पीने और रोजमर्रा की ज्यादातर चीजें सस्ती हो गई हैं.  वही ऑनलाइन फूड ऑर्डर महंगे हो गए हैं. GST काउंसिल ने लोकल ई‑कॉमर्स डिलीवरी सर्विसेज को Section 9(5) के तहत लाया है. इसका मतलब अब स्विगी और Zomato की डिलीवरी फीस पर 18% GST लगेगा. इससे ग्राहकों के बिल्स में सीधे असर पड़ रहा है.

 

Rain Fee पर एक ग्राहक की मजेदार प्रतिक्रियाएं

 

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेन फी के मुद्दे को उठाया. उसने अपने पोस्ट में मजेदार अंदाज में बताया कि किस तरह बारिश होने पर स्विगी-जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म एक्स्ट्रा फी वसूल रहे हैं और उस फी पर GST भी लगाया जा रहा है. एक्स यूजर ने लिखा, “बारिश का शुल्क ₹25 + 18% GST = ₹29.50. अब आगे क्या धूप पर सुविधा शुल्क, ऑक्सिजन मेंटेनेंस चार्ज और सांस लेने पर भी GST लगेगा.”

वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा, “Blink Charge, Smiling Tax, One Sneeze – ₹5 health Cess + 18% GST”. कई लोगों ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और मजेदार कमेंट्स किए.

यूजर्स के सवाल और सुझाव

पोस्ट करने वाले कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि 25 रुपये डिलीवरी चार्ज से डिलीवरी में कैसे सुधार आता है और GST बारिश शुल्क पर कैसे लागू होता है. वहीं, एक यूजर ने सुझाव दिया कि इससे बेहतर होगा कि “अपने लोकल किराना स्टोर को कॉल करें. अभी भी फ्री डिलीवरी है और बिल कम आता है.”

 

डिलीवरी चार्ज में बदलाव की वजह जाने

ऑनलाइन फूड बिल्स महंगे होने का कारण GST के नए नियम हैं. GST काउंसिल ने अब लोकल ई‑कॉमर्स डिलीवरी सर्विसेज को Section 9(5) के तहत लाकर स्पष्ट किया है कि इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स ऑपरेटर को डिलीवरी सर्विस पर GST देना होगा, चाहे ECO सीधे सेवा न दे रहा हो. पहले डिलीवरी चार्ज अक्सर ‘pass-through’ के रूप में लिया जाता था और GST असंगत रूप से लगता था. नए नियमों के तहत हर डिलीवरी फीस पर 18% GST लगेगा. इससे अब online फूड ऑडर महंगे हो गए, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24