प्रधानमंत्री मोदी ने कल यानी 19 नवंबर के दिन किसानों को खास तोहफा देने जा रहें है बतादें हजारों करोड़ो किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त का इंतजार कर रहे है उनके खाते में पीएम किसान की 21वीं किस्त का पैसा आएंगा. सरकार ने पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने ऑफिशियल डेट कंफर्म कर दी है। इस बार कुल 18000 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे 9 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा.पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कल यानी 19 नवंबर ,बुधवार को जारी होने वाली है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “प्रिय किसान बहनों और भाइयों नमस्कार, आपके लिए एक शुभ समाचार, हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 19 नवंबर बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे किसान भाइयों और बहनों के खाते में, किसान सम्मान निधि की राशि डालेंगे. 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ की राशि अंतरित की जाएगी. इसके पहले प्राकृतिक आपदा से पीड़ित राज्यों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर के किसानों के खातों में पहले ही राशि अंतरित की जा चुकी है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री, आपको संबोधित भी करेंगे और यह दिन, प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
मेरी आपसे अपील है हमारे प्रधानमंत्री को सुनने और राशि के अंतरण को प्रत्यक्ष रूप से देखने, आप प्रत्यक्ष रूप से जरूर जुडि़ए. कृषि विज्ञान केंद्रों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में या जिला स्तरीय कार्यक्रम में, अपने पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में, मंडियों के कार्यक्रम में, किसान समृद्धि के कार्यक्रमों में, कृषि विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में, कहीं न कहीं आप जरूर भाग लीजिए. यह दिन अन्न दाताओं के सम्मान का दिन है, आइए इस उत्सव में आप भी भाग लीजिए, बहुत-बहुत धन्यवाद.”
जाने किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा
इसके साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि जिन किसानों के डॉक्यूमेंट्स अपडेट नहीं हैं, उन्हें इस बार अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा.
अगर आपकी e-KYC पूरी नहीं है,
आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है
आपकी जमीन से जुड़े दस्तावेज (भू-सत्यापन) पूरे नहीं हैं,
तो आपके खाते में यह 2000 रुपये की किस्त नहीं आएगी.
इसलिए समय रहते इन चीजों को अपडेट करा लें।
सरकार ने दी किसानों को चे/तावनी
सरकार ने किसानों को चेतावनी दी है कि PM-Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अपना काम करें जो PM-Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट सिर्फ pmkisan.gov.in है. इसके साथ ही कभी भी किसी को अपना OTP, बैंक डिटेल या आधार नंबर न दें.पीएम किसान योजना की लेटेस्ट अपडेट (PM Kisan Latest Update) पर भी नजर बनाएं रखें.
Top Tags