फरीदाबाद के ऐतिहासिक सूरजकुंड में आज उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक शुरू हो चुकी है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता कर रहे हैं।
इसमें हरियाणा सीएम नायब सैनी और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी नजर आएं।
इसके साथ दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और सुरक्षा अधिकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मुख्य रुप से शामिल हुए हैं।
इसमें आतंरिक सुरक्षा को लेकर चर्चा कि जाएगी. इसमें इस बैठक का मुख्य एजेंडा क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा है।
बैठक चार राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के बीच हो रही है।
बैठक शुरू होते ही दिल्ली और जम्मू बम धमाके में जान गंवाने वालो की याद में मौन रखा गया।
इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के साथ रेप के मामलों को तेजी से सुलझाने के मुद्दे पर बात भी की जाएगी।
इसके साथ ही क्षेत्रीय परिषदें, केंद्र और सदस्य राज्य क्षेत्रों के बीच क्षेत्र के मुददों और विवादों को हल करने और उन पर प्रगति लाने के लिए मंथन किया जाएगा।
Top Tags