Bihar elections: नीतीश कुमार का भव्य शपथ-ग्रहण आज..गांधी मैदान में उमड़ी भीड़

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड़ जीत के बाद आज सरकार बनने जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। नीतीश कुमार गांधी मैदान में कुछ ही देर में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से निकल चुके

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से निकल चुके हैं। कुछ ही देर में वह गांधी मैदान पहुंचेंगे बतादें पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हो रहें है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ,कृषिमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ,यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ,एमपी सीएम मोहन यादव ,ओडिशा के सीएम मोहन मांझी ,राजस्‍थान के सीएम भजनलाल शर्मा ,गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ,महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस , दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता, असम के सीएम हेमंत‍ बिस्‍वा सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी,आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू,त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा मुख्य अतिथी के रुप मे शामिल हो रहें है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंच पर गीत गा रहे हैं। नीतीश कुमार ने जनता का अभिवादन कर रहे हैं। लोग एनडीए सरकार के लिए नारेबाजी कर रहे हैं।

नितिश कैबिनेट में 25 मंत्री शामिल

मुख्यमंत्री नितिश कुमार के साथ आज कुल 25 मंत्री शपथ  ग्रहण कर रहें  है। भाजपा कोटे से 2 उपमुख्यमंत्री के साथ साथ कुल 14 मंत्री होंगे जबकि JDU से 7 मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ LJP से 2, HAM और RLM से 1-1 मंत्री शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण को लेकर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

नीतीश कुमार के CM पद के शपथ ग्रहण को लेकर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आज सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोई भी वाहन किसी रूट से गांधी मैदान की ओर नहीं जाएगा। इनकी जगह वैकल्पिक मार्गों से गाड़ियां निकाली जाएंगी।