बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने जबरदस्त हैट्रीक लगाई NDA ने कुल 202 सीटों पर कब्जा कर बड़ी जीत हासिल की । इस शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार 20 नवंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा राज्यपाल आऱिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद वह अपने विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे. जैसे कि माना जाता है कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद विधानसभा स्वतः भंग हो जाती है, मगर बिहार विधानसभा आज भंग नहीं होगी. उन्होंने अपने इस्तीफे में विधानसभा 19 तारीख को भंग करने की मांग की है. नीतीश कुमार 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे.
समारोह एक भव्य शक्ति प्रदर्शन के रूप में
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ की तैयारियां शुरू हो गई है. तारीख और चीफ गेस्ट की लिस्ट भी पूरी कर ली गई है. यह समारोह एक भव्य शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान जैसे शीर्ष केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह स सैनी सहित अन्य एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. कई प्रदेशों के उप-मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो जाएगा इसिलिए उससे पहले नई सरकार का गठन करना जरुरी होगा।
17 से 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद
बता दें कि पटना के गांधी मैदान को 17 से 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद रखा गया है ताकि तैयारियां पूरी हो सकें. जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का वर्तमान मंत्रिमंडल अंतिम बैठक करेगा, उसके बाद इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. एनडीए के सहयोगी दलों (जेडीयू, बीजेपी, LJP(R), HAM, RLM) के विधायक नेता चुनेंगे.
मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बनी
सूत्रों की मानें तो एनडीए में मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बन गई है. नए मंत्रिमंडल गठन को लेकर बनी सहमति के अनुसार 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस आधार पर जदयू के कोटे से 14 मंत्री होने की संभावना. वहीं बीजेपी से 15-16 मंत्री बनाए जा सकते हैं. लोजपा रामविलास के कोटे से 3 और जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।
Top Tags