नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे या नहीं, अब इस पर सस्पेंस खत्म हो गया है। खुद नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है कि वह राज्यसभा जा रहे हैं. नीतीश कुमार आज भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे इस खास मौके पर खुद अमित शाह पटना पहुंच चुके है। नीतिश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी घोषणा की.
उन्होंने यह भी वादा किया कि बिहार के विकास में वह सहयोग करते रहेंगे , राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले बिहार की जनता को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं के निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि उनके भरोसे ने ही उन्हें दो दशकों से अधिक समय तक राज्य की सेवा करने में सक्षम बनाया है। बतादें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ लेने के महज चार महीने बाद, नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
नीतीश कुमार का X पर पोस्ट
नीतीश कुमार ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “दो दशकों से अधिक समय से, आपने मुझ पर लगातार अपना विश्वास और समर्थन जताया है, और इसी विश्वास के बल पर हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा से सेवा की है।आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”
Top Tags