कही भी दूसरे शहर में आने जाने के लिए हम सभी हाईवे का इस्तेमान जरुर करतें है अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब 15 नवंबर 2025 से टोल प्लाजा पर एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेगा। अब अगर आपके वाहन पर FAS Tag नहीं लगा है या टैग फेल हो जाता है, तो आपको भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। लेकिन राहत की बात यह है कि सरकार ने डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए एक बड़ी छूट का ऐलान किया है। वहीं अब इसे सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे फीस (डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन) रूल्स, 2008 में संशोधन करते हुए नया नियम लागू किया है। इस नियम के तहत, अगर कोई वाहन चालक मान्य FAS Tag के बिना टोल प्लाजा में प्रवेश करता है और कैश से भुगतान करता है, तो उससे डबल टोल चार्ज वसूला जाएगा। लेकिन राहत की बात यह है कि अगर वही वाहन चालक UPI या किसी डिजिटल माध्यम से टोल का भुगतान करता है, तो उसे केवल 1.25 गुना टोल फीस ही देनी होगी।
मान लीजिए, आपके वाहन का टोल 100 रुपये है।
- अगर FAS Tag काम कर रहा है तो 100 रुपये ही लगेंगे।
- अगर FAS Tag फेल है और आप कैश से भुगतान करते हैं तो 200 रुपये देने होंगे।
- अगर FAS Tag फेल है और आप UPI से भुगतान करते हैं तो 125 रुपये देने होंगे।
सरकार का क्या उद्देश्य
इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य है डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और टोल प्लाजा पर ट्रैफिक को कम करना नकद लेन देन को कम करना है। FAS Tag के जरिए टोल भुगतान से समय की बचत होती है और लंबी कतारों से छुटकारा मिलता है।
इनका रखें ध्यान
- वाहन पर FAS Tag न होना
- FAS Tag में बैलेंस खत्म होना
- टैग स्कैन न होना या इनएक्टिव होना इन सभी स्थितियों में अब दोगुना टोल देना होगा
Top Tags