अयोध्या में बना राम मंदिर सबके आस्था का केंद्र है, श्रद्दालुओं का ताता लगातार बना रहता है क्योंकि लोगों की खास आस्था जुड़ी हुई है राम मंदिर से
बरसात हो या गर्मी हर मौसम में ही रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है.
अब ठंड की शुरुआत हो रही है, मौसम थोड़ा-थोड़ा सर्द भरा रहने लगा है. इसे देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है,
आइए जानते हैं अब कब भगवान राम के दर्शन हो सकेंगे और किस समय आरती में शामिल हो सकते हैं.
अब भक्तों को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रामलला के दर्शन करने का मौका मिलेगा
दोपहर में आरती और भोग के लिए 1 घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेगें।
रामलला की आरती के समय में भी बदलाव
मंगला आरती का समय जो सुबह 4 बजे होती थी वह अब सुबह 04:30 होगी।
राम लला की श्रृंगार आरती और दर्शन जो सुबह 6 बजें होती थी वह अब सुबह 6:30 बजे होगी
सुबह 7 बजें दर्शन शुरु, दोपहर 12.00 भोग आरती डी वन में प्रवेश बंद
दोपहर 12.30 से 1:00 बजे तक पट बंद
दोबारा 1.00 बजे दर्शन प्रांरभ रात 9.00 बजे डी एक से प्रवेश बंद
रात 9.15 बजे दर्शन समाप्त रात 9.30 बजे शयन आरती और फिर आरती के बाद कपाट बंद
Top Tags