“बिहार में नई NDA सरकार: नीतीश कुमार बने विधायक दल के नेता, शपथ ग्रहण कल”

बुधवार सुबह से पटना में राजनीतिक हलचल तेज है. नई NDA सरकार के गठन को लेकर आज फैसलों की घड़ी आ गई है. इसके साथ ही JDU की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सभी की निगाहें पटना पर टिकी हैं  की नई सरकार में कौन डिप्टी सीएम बनेगा, किसे-कौन सा मंत्रालय मिलेगा.

बतादें बिहार में नई सरकार के गठन के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है. नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है. सीएम आवास पर हुई जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. उधर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘…कल शपथ ग्रहण समारोह होगा. कल देश को एक लोकप्रिय सरकार मिलने जा रही है…’

मखाने की माला लाई गई

उधर बीजेपी भी अपने विधायकों के साथ मंथन कर रही है. इसी को लेकर BJP विधायक दल की बैठक शुरू होने जा रही है. बैठक पटना में बीजेपी कार्यालय में हो रही है. तमाम नेता जुटें हुए है इस दौरान बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य, निरंजन ज्योति भी विधायक दल की बैठक में पहुंच गई हैं. बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी बैठक में पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय, मंगल पांडे भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. बतादें नेता के लिए जीत का माला भी तैयार है बीजेपी कार्यालय में अपने नेता का स्वागत करने के लिए मखाने की माला लाई गई. मिथिला का अंगवस्त्र लाया गया. नेता के चयन के बाद उनका इसी से स्वागत किया जाएगा.

एनडीए की संयुक्त बैठक 3 बजे

दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की संयुक्त बैठक होगी. इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायक शामिल होंगे और औपचारिक रूप से एनडीए का नेता चुना जाएगा. सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना जाएगा. इसके बाद कल यानी गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा

गृह मंत्री अमित शाह देर शाम साढ़े 8 बजे पटना आएंगे

बिहार में सरकार बनाने की गति तेज है.. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आज देर शाम साढ़े 8 बजे पटना आएंगे.CM पद के लिए नीतीश कुमार का नाम तो पहले से ही तय बताया जा रहा है, लेकिन मंत्रालयों के बंटवारे पर मंथन चल रहा है.