बिहार की नई नीतीश सरकार में मंत्रियों की संख्या के मामले में बीजेपी ने जेडीयू को पीछे छोड़ दिया, नितिश कुमार ने कल यानि गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, उनके साथ, NDA सरकार की नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल हुए. कैबिनेट में भाजपा के 14, जेडीयू के 8, एलजेपी (रामविलास) के 2, आरएलएम का 1 और हम का 1 मंत्री शामिल है
नई कैबिनेट के सदस्यों में, सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के बाद दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरे हैं. उन्होंने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की और दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं. उनकी पदोन्नति बिहार की भाजपा और एनडीए में उनके बढ़ते कद को दिखाती है. हालांकि, 9 मंत्री पद अभी भी खाली हैं, मकर संक्रांति के बाद भरे जाने की उम्मीद है, मंत्रिमंडल की तस्वीर ने बहुत कुछ साफ कर दिया. इसमें शिफ्टिंग की झलक साफ देखी जा सकती है. ये दिख रहा है कि बिहार में बीजेपी अब बड़े भाई की भूमिका में है. मंत्रालयों के बंटवारे में भी यह देखने को मिल सकता है. भाजपा के एक और सीनियर नेता विजय कुमार सिन्हा ने भी उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली
वहीं नीतीश कुमार ने 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य को देश के सबसे ज़्यादा विकसित राज्यों में शामिल करने का वादा किया. नितिश कुमार के साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली. पिछली सरकार में ये दोनों उपमुख्यमंत्री थे. विभागों का बंटवारा करते समय जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी वर्ग और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व समान रूप से हो. सूत्रों के अनुसार, अब मंत्रियों को उनके अनुभव, कार्यकुशलता और राजनीतिक वजन के आधार पर महत्वपूर्ण मंत्रालयों का आवंटन किया जाएगा.
इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, सड़क और परिवहन जैसे प्रमुख विभाग शामिल हो सकते हैं. विभागों के आवंटन से न केवल सरकार की कार्यप्रणाली प्रभावी होगी, बल्कि जनता की अपेक्षाओं के अनुसार योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन भी संभव होगा।
नई मंत्रीमंडल में BJP और JDU दोनो कोटे से मंत्री बनाए जा रहें है। नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में JDU कोटे से भी पुराने और अनुभवी चेहरों को मंत्री बनाया है जबकि BJP ने अपने कई पुराने चेहरे को ड्राप करके उनकी जगह नए फेस को मंत्री बनाया है. ऐसे में हाई प्रोफाइल मंत्रालय पर JDU अपना दावा करेगी. अभी तक के पैटर्न के लिहाज से राजस्व, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,उद्योग, पर्यटन और पथ निर्माण बीजेपी को मिल सकता है।
Top Tags