LPG के संकट के बीच होने वाली मारा मारी और सिलेंडर बुकिंग ना होने पर गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए LPG बुकिंग के नए नंबर जारी किए गए हैं। अब उपभोक्ता मिस कॉल और IVRS के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
मिस कॉल के माध्यम से बुकिंग के लिए 89272 25667 नंबर जारी किया गया है
जबकि IVRS के जरिए बुकिंग के लिए 83919 90070 नंबर दिया गया है।
ये दोनों सुविधाएं फिलहाल पंजाब के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। इन नंबरों के जारी होने से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी में लंबी लाइन लगाने की नहीं पड़ेगी धक्का मुक्की नही खाने पड़ेगी , घर बैठे ही गैंस की बुकिंग की जा सकेगी।
रसोई गैस सिलैंडरों की किल्लत के वजह से सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग लगातार जारी है जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर जमाखोर और कालाबाजारी करने वाले लोग गैस सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। ज्यादातर होटल, ढाबे, ठेले, रेस्टोरेंट, मेस, कैंटीन पर LPG सिलेंडर के किल्लत का असर दिख रहा है क्योंकि इन्हें व्यवसायिक सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कुछ बड़े प्रतिष्ठान ब्लैक में चोरी-छिपे घरेलू सिलेंडर महंगे दामों पर खरीद कर इस्तेमाल कर रहे हैं इन सबके बीच अब इन नयें नंबरों से गैस की बुकिंग जल्द हो सकती है।
Top Tags