Nepal: PM मोदी ने अंतरिम PM सुशीला कार्की को दिया बधाई

नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन किया जा चुका है, शुक्रवार रात के करीब 9 बजे राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में सुशील कार्की को नेपाल के अंतरिम पीएम के रूप में शपथ दिलाई, फिलहाल किसी और को अभी मंत्री नहीं बनाया गया है,

पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को बधाई दी है।

दरअसल, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि नेपाल की अंतरिम सरकार की पीएम के रूप में पद ग्रहण पर माननीय सुशीला कार्की जी को शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरीके से प्रतिबद्ध

नेपाल में मार्च 2026 में होंगे आम चुनाव

इसी के साथ राष्ट्रपति ने ऐलान किया कि नेपाल में आम चुनाव 5 मार्च, 2026 को होंगे। इस चुनाव के बाद अंतरिम सरकार की जगह नेपाल को एक नई सरकार मिलेगी। बता दें कि नेपाल के अंतरिम पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद वह देश की पहली महिला मुखिया के रूप में उभरी हैं।वहीं,Gen-Z नेंताओं ने इस सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया है वे सिर्फ सरकार के कामकाज की निगरानी रखेंगे, बतादें केपी शर्मा ओली के खिलाफ व्यापक वि/रोध प्रद/र्शन और सोशल मीडिया पर प्रति/बंधों के फैसले ने पूरे देश में हल/चल मचा दी थी. इसी आंदोलन के बाद केपी ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रह चुकीं हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24