NDA ने किया ऐलान उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पद का, सीपी राधाकृष्णन बने एनडीए की पसंद

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये गयें है, भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनका नाम घोषित किया गया,आपको बतादें राधाकृष्णन 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे,उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी और इसी दिन काउंटिंग भी होगी, नामाकंन दाखिल करने की अंतिम तारिख 21 अगस्त हैं, इसके साथ  ही 25 अगस्त तक उम्मीदवारी भी वापस  ली जा सकती है,

सीपी राधाकृष्णन कौन है और उनका राजनीतिक सफर

सीपी राधाकृष्णन  का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है,  सीपी राधाकृष्णन का RSS से  गहरा जुड़ाव जुड़ाव है और उनका  40 साल का सियासी सफर है,   20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में पैदा हुए राधाकृष्णन की राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और जनसंघ से जुड़ी रही है. सीपीराधाकृष्णन ने 70 के दशक में आरएसएस से स्वयंसेवक के तौर पर सक्रिय राजनीति की राह पकड़ी. इसके बाद वह भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने और संगठनात्मक कामकाज में अहम भूमिका निभाई. लंबे समय तक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने के बाद उन्हें 1994 में तमिलनाडु बीजेपी का सचिव भी नियुक्त किया गया , OBC  कैटेगरी से आने वाले राधाकृष्णन 2004 से 2007 तक तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहें है,  2020 से 2022 तक वे भाजपा के केरल प्नभारी  भी रह चुके है, सीपी राधाकृष्णन  की खेलों में गहरी रुचि रहीं हैं,  राधाकृष्णन अपने दौर में कॉलेज के टेबल टेनिस चैंपियन और एक लंबी दूरी के धावक भी रहे हैं.  उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलना भी पसंद है आपको बतादें सीपी राधाकृष्णन 31 जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, सीपी राधाकृष्णन की पत्नी का नाम आर सुमति है,

धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव

आपको बता दें कि पिछले महीने मानसून सत्र के दौरान जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद चुनाव आयोग ने कुछ समय पहले उपराष्ट्रपति पद के इलेक्शन का चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया,