चंडीगढ़, 24 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि सरकार इस क्षेत्र को हर दृष्टिकोण से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चरखी दादरी जिले के झोझूकलां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं की जानकारी दी।
बिजली से जुड़े अहम फैसले
-
3 करोड़ रुपये की लागत से मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों को हटाया जाएगा।
-
बाढड़ा में बिजली विभाग का सब-डिवीजन और नया बिजली कार्यालय बनाया जाएगा।
सड़क व आधारभूत ढांचा
-
कलियाना-दादरी रोड को चार लेन किया जाएगा।
-
100 से अधिक सड़कों की मरम्मत और मजबूतीकरण पर कुल 21 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
-
कच्चे रास्तों के पक्के निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये की विशेष घोषणा।
-
PWD की 12 सड़कों की मरम्मत पर 20.40 करोड़, मार्केटिंग बोर्ड की 5 सड़कों की रिपेयर और 3 अन्य सड़कों पर 1.19 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
मंडियों का विस्तार
-
बाढड़ा में नई अनाज मंडी की स्थापना।
-
हड़ौदा में सब्जी मंडी फिजिबिलिटी चेक के बाद शुरू की जाएगी।
शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में घोषणाएं
-
कारी-रूपा में ITI संस्थान खोलने की घोषणा।
-
महराणा और ढाणी फौगाट में स्कूलों को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा।
-
गांव पातुवास में भूमि उपलब्ध होने पर पशु चिकित्सालय की स्थापना।
प्रशासनिक सुविधा
-
झोझूकलां को उप-तहसील बनाने पर विचार, कमेटी को भेजा जाएगा प्रस्ताव।
-
बाढड़ा पब्लिक हेल्थ सब-डिवीजन को डिवीजन का दर्जा दिया जाएगा।
चकबंदी और महाग्राम योजना
-
शेष गांवों की चकबंदी का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
-
झोझूकलां को महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा।
सुरक्षा और आपात सेवाएं
-
बाढड़ा में फायर स्टेशन की स्थापना फिजिबिलिटी चेक के बाद।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योजनाएं
मुख्यमंत्री ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का ज़िक्र करते हुए बताया कि:
-
सरकार महिलाओं को जल्द ही ₹2100 प्रति माह देगी।
-
इसके लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
मुख्यमंत्री का संदेश
“बाढड़ा क्षेत्र के लोगों की मांगों और ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। हमारा लक्ष्य है—हर गांव, हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे।”
Top Tags