बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है। इस दौरान सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है। क्योंकि मच्छरों के काटने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। खासतौर, पर इस दौरान बच्चों की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है। मच्छरों का प्रकोप एक आम समस्या है, खासकर बरसात के मौसम में। मच्छरों से ना केवल नींद में खलल पड़ती है, बल्कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस जैसी कई गंभीर बीमारियां फैलती हैं। हम बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स जैसे कछुआ छाप और फास्ट कार्ड जैसी चीजें मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ समय बाद मच्छर इनके प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं। साथ ही इनमें कई सारे केमिकल होते हैं, जो हमारी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से सिरदर्द, आंखों में जलन, सांस की समस्या जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मच्छर भगाने के नेचुरल तरीकों को अपना कर हम इनसें बचने की कोशिश कर सकतें हैं,
मच्छरों से खुद को सुरक्षित कैसे रखें- अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, इनमें हानिकारक मच्छर पनपते हैं। गड्ढे, बर्तन, घर के किसी कोने या अन्य चीज में पानी जमा न होने दें। शाम होते ही घर के खिड़की और दरवाजे बंद कर लें। शाम के समय घर से बाहर अधिक समय बिताने से बचें। बच्चों को शाम के समय घर से बाहर न निकलने दें। उनके कपड़ों का भी खास ध्यान रखें कोशिश करें कि हमेशा शरीर को कवर करके रखें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और शॉर्ट पैंट्स पहनने से भी बचें। घर में मच्छर भगाने वाले स्प्रे रखें। मच्छर भगाने वाली मशीन भी लगाएं। घर में मच्छरदानी लगाकर सोएं। इसके साथ ही बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त, शरीर में दर्द आदि जैसी समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
मच्छरों से हम खुद को कुछ नेचुरल चीजों को अपना कर बच सकतें हैं- खुशबूदार तेल -कुछ खास तरह के तेल जैसे लैवेंडर, टी ट्री, नीम, सिट्रोनेला, यूकेलिप्टस और पुदीने का तेल मच्छरों को दूर भगाने में कारगर होते हैं। । इनमें से कोई भी तेल लें, थोड़ा सा पानी में मिलाएं और घर में छिड़क दें। नीम का तेल तो केमिकल वाले कॉइल और वेपोराइजर से ज्यादा असरदार माना जाता है। साथ ही इससे हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचता है।
कपूर- कपूर के कुछ टुकड़े एक खुले बर्तन में रख दें, इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। अगर मच्छर ज्यादा हैं तो कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके 20 मिनट के लिए कपूर जला दें, सारे मच्छर खुद भाग जाएंगे। इसके साथ ही 2-3 दिन में कपूर की टिकिया पानी के कटोरे में डालकर कमरे में रख सकते हैं। इसकी तेज गंध मच्छरों को दूर रखेगी।
नींबू और लौंग -एक नींबू लें और उसे काटकर कुछ लौंग के टुकड़े लगा दें और घर के अलग-अलग कोनों में रख दें। या फिर नींबू के रस में लौंग को भिगोकर कमरे में एक-जो जगह रख दें। इससे मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।
लहसुन का अर्क -लहसुन की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती है। मच्छरों को भगाने के लिए कुछ लहसुन की कलियों को पानी में उबाल लें, ठंडा होने दें और फिर स्प्रे बोतल में भरकर पूरे घर में छिड़क दें। इसकी गंध से मच्छर घर में नहीं आएंगे।
ढीले-ढाले कपड़े पहनें मच्छरों से बचने के लिए लंबी बाजू वाली कमीज और पूरी लंबाई के ढीले-ढाले कपड़े पहनें जो आपकी त्वचा को ढक सकें। इन नेचुरल तरीकों को अपना कर आप खुद को मच्छरों से सुरक्षित रख सकतें हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags