संगीतकार चरणजीत आहूजा का नि/धन, मोहाली में होगा अंति/म संस्का/र

पंजाबी फिल्मी दुनिया का एक सितारा अब नही रहा, जिसने अपने गीतो से अपनी धुनों से हलचल मचा रखी थी,  बतादें प्रसिद्ध पंजाबी म्यूजिक कंपोजर चरणजीत आहूजा का रविवार शाम को मोहाली स्थित उनके घर पर नि/धन हो गया. जिससे पंजाबी संगीत जगत में शो/क की लहर दौड़ गई, चरणजीत आहूजा 74 साल के थे और लंबे समय से गले के कैंसर से पी/ड़ित थे. उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था. चरणजीत आहूजा अपने पीछे पत्नी संगीता आहूजा और तीन बेटों को छोड़ गए हैं, सचिन आहूजा पंजाबी म्यूजिक इडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं. चरणजीत आहूजा के निधन की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सुरजीत खान, बाई हरदीप, सतविंदर बग्गा, गुर किरपाल सुरापुरी, सूफी बलबीर, जैली, आर. दीप रमन, भूपिंदर बब्बल और बिल सिंह सहित कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और पंजाबी संगीत में उनके अमूल्य योगदान को याद किया.

प्रसिद्ध संगीतकार जनाब चरणजीत अहूजा के नि/धन पर पंजाब के सांस्कृतिक मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने गहरा शो/क व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि (चरणजीत अहूजा) उनकी अमर धुनें और गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे

 

चरणजीत आहूजा ने अपने लंबे करियर के दौरान पंजाबी फिल्मों के लिए कई हिट गाने तैयार किए, जिनमें की बनूं दुनिया दा (1986), गभ्रू पंजाब दा (1986), दुश्मनी जट्टां दी (1993) और तूफान सिंह (2017) शामिल हैं. उन्होंने अमर सिंह चमकीला, गुरदास मान, सरदूल सिकंदर, कुलदीप मानक जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और कई उभरते हुए कलाकारों का मार्गदर्शन भी किया. उनका एक म्यूजिक स्टूडियो दिल्ली में था,  लेकिन बीते दिनों से बीमारी के चलते वह मोहाली शिफ्ट हो गए थे.बतादें मशहूर म्यूजिक कंपोजर चरणजीत आहूजा का अंति/म संस्कार 22 सितंबर 2025 को मोहाली में दोपहर 1 बजें  किया जाएगा. रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24