बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है । CM नीतीश कुमार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख नेताओँ ने भी आज पहले चरण के मतदान में अपने अपने क्षेत्रों में वोट डाला
मुजफ्फरपुर में शाम पांच बजे तक 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ
शाम 5 बजें तक राज्य के 3.75 करोड़ मतदाताओँ से 60.13 % मतदाताओँ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।
इसके साथ ही बतादें 3 बजे तक बिहार में 53.77 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बेगूसराय 67.32% रही जबकि, सबसे कम वोटिंग पटना 48.69% में हुई है।
पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।
तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।
मतदाताओं में दिखा उत्साह
बिहार चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के पहले चरण में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह। आओ चलो हम सब मिलकर वोट करने चलते हैं।
महिलाओं ने जमकर मतदान किया
भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार में आयोजित पहले चरण के मतदान में गुरुवार को प्रदेश की महिलाओं में गजब का जोश नजर आया। यहां महिलाओं ने जमकर मतदान किया।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान सामने आया उन्होंने कहा महागठबंधन मे दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।
वही बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजद विधान पार्षद अजय कुमार के बीच तीखी बहस हुई।
Top Tags