मोहाली पुलिस की बड़ी कार्य/वाई, लूट के 3 आरो/पी पकड़े

मोहाली, 18 दिसंबर 2025: जिले में अपरा/धियों के खिला/फ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हांस के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने लूट की कई वार/दातों में शामिल 3 आरो/पियों को गिर/फ्तार कर उनके कब्जे से 2 सोने की चेन, 4 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, वारदात में इस्तेमाल की गई डमी पिस्तौल और निसान ट्रेनो कार बरामद की है।

यह कार्यवाई कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल, कप्तान पुलिस (ऑपरेशन) तलविंदर सिंह और उप-कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में की गई। इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह, इंचार्ज सीआईए स्टाफ की टीम ने तकनीकी और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-82 मोहाली से गिर/फ्तार किया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी डमी पिस्तौल दिखाकर राहगीरों और कार सवारों को डराकर लू/ट की वार/दातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 6/7 दिसंबर को मानव मंगल स्कूल के सामने मोबाइल लूटे, 9 दिसंबर को सेक्टर-81 में लैपटॉप छीना और उसी दिन चिल्ला मनौली के पास गूगल पे के जरिए 11 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए।