मोहाली हत्या/कांड का खुलासा, पूर्व AAG की पत्नी की ह/त्या में नौकर गिर/फ्तार

पंजाब के मोहाली में हुई हत्या/कांड का आज खुलासा हो गया। पुलिस ने पंजाब के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी की ह/त्या के मामले में पारिवारिक नौकर नीरज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी. पुलिस का कहना है कि टीमें उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि आरोपी ने चालाकी से हत्या की थी, लेकिन शक और गहराई से पूछताछ करने पर आरोपी खुद-ब-खुद सब कुछ बोल गया.

 

आरोपी ने रणनीति के अनुसार दिया अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हत्या/कांड का षड/यंत्र बडे ही योजना के साथ किया था, वह जानता था कि महिला घर में अकेली है. वह आसानी से इस अपराध को अंजाम दे सकता था और कोई भी उसे पकड़ नहीं सकेगा. फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया. पुलिस को शक हुआ क्योंकि उसे कुर्सी से बंधा हुआ पाया गया था,

लेकिन उसके शरीर पर कोई चोटें नहीं थीं. महिला ने आरोपी का विरोध किया था. जब पुलिस ने इस मुद्दे पर उससे स/ख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की.पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी घर से लगभग 40 तोला सोना और 8.5 लाख रुपये नकद लेकर भाग गया. घटना के बाद आरोपी और उसके साथी फेज 5, पीटीएल चौक और फेज 2 के रास्ते ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचे. बाकी साथियो को गि/रफ्ता/र करने के लिए पुलिस लगातार छापे कर रही है।