World Cup : क्रिकेट अमनजोत और हरलीन के स्वागत में चंडीगढ़ एयरपोर्ट हुआ रोशन

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बस कुछ ही समय में आज पंजाब पहुंच रही हैं। इस मौके पर मोहाली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत करने के इंतजाम किए गए है।

बतादें भारतीय महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम की खिलाड़ी अमनजोत कौर और हरलीन कौर आज चंडीगढ़ पहुंच रही है।

पंजाब सरकार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, शहीद ए भगत सिंह एयरपोर्ट पर स्वागत के इंतजाम किए  गए है,

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक अमनदीप कौर उनके स्वागत के दौरान मौजूद रहेंगे

इसके साथ ही दोनो खिलाडीयो के परिवार भी एयरपोर्ट पर मौजूद है, मोहाली उपायुक्त कोमल मित्तल भी मौजूद है ,

सभी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए खड़े है वही सुरक्षा के लिए पुलिसबल भी मौजूद है, एयरपोर्ट पर अमनजोत और हरलीन का स्वागत करने के लिए गाड़िया भी सजाई गई है

वही फैंस ने अपने टीशर्ट पर खिलाड़ीयो की तस्वीर छपवाई है।

क्रिकेटर अमनजोत कौर के पिता भूपिंदर सिंह ने कहा कि मेरी बेटी आज घर आ रही है, मैं बहुत खुश हूं।

मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं है। अपनी बेटियों को आगे आने का मौका दीजिए, वे जिस भी क्षेत्र में जाना चाहें – उन्हें आगे बढ़ने दीजिए। इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा।

इससे पहले सीएम मान ने भी उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की थी। मान ने कहा था कि विश्व कप ट्रॉफी को पंजाब लेकर आएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बात करेंगे।