कांग्रेस रैली में “मोदी तेरी क/ब्र खुदेगी” का नारा..संसद की कार्यवाही स्थगित

दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज हंगा/मा मच गया। बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग की। बतादें पूरा मामला रविवार को कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खि/लाफ लगाए गए आपत्ति/जनक नारे से जुड़ा था, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में जाते समय ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए। रविवार को यह रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई। कांग्रेस के इस तरह के नारे से पूरा राजनितिक माहौल गर्म हो चुका है आज सत्र के ग्यारहवे दिन हंगामा बरपा हुआ है। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर विवा/दित नारे का मामला आज संसद में भी उठा और दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

अमित मालवीय ने  X पर पोस्ट किया वीडियो

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो X पर पोस्ट किया है जिसमें पीएम के खिलाफ विवादित नारे लगाए जाते दिख रहे हैं. मालवीय ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “ये राजनीतिक विरोध नहीं है बल्कि निजी खुन्नस है जो खतरनाक है. कांग्रेस देश के लिए आइडिया देने की बजाए घृणा वाले श्लोगन लगवा रही है. उन्होंने लिखा सालों गुजर गए चुनाव आते और जाते हैं लेकिन एक चीज आज भी नहीं बदली है. वो है PM नरेंद्र मोदी ही कांग्रेस पार्टी का एजेंडा है. इस तरह के जह/रीले बोल सड़क पर नहीं पनपते बल्कि ये सीधे कांग्रेस की टॉप लीडरशिप से आती है.” इसी नारे का मुद्दा राज्यसभा में जेपी नड्डा ने जबकि लोकसभा में किरेन रिजिजू ने उठाया.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का बयान

बीजेपी सांसद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस की रैली में PM मोदी को अपशब्द कहे गए। उनका अपमान किया गया। इस तरीके के नारे कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह की बातें करना उनकी मौ/त की कामना करना शर्मनाक है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। ये नामदारों की झुंझलाहट को दर्शाता है।“