पहाalgam आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद देशभर में की गई मॉक ड्रिल्स के बाद अब एक बार फिर गृह मंत्रालय के निर्देश पर पाकिस्तान से सटे चार राज्यों – गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में गुरुवार, 29 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल्स की जाएंगी।
इससे कुछ ही हफ्ते पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इन ड्रिल्स को ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत देशभर के 244 जिलों में किया गया था। इन अभ्यासों में ब्लैकआउट, हवाई हमले के सायरन, आपातकालीन निकासी प्रक्रियाएं और आमजन को आपदा से निपटने के लिए जागरूक करने के सत्र शामिल थे।
हरियाणा में ऑपरेशन शील्ड: 29 मई शाम 5 बजे से
हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को राज्यव्यापी ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत सभी 22 जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। इस अभियान का उद्देश्य राज्य की आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करना है।
गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस अभ्यास में सिविल डिफेंस वार्डन, रजिस्टर्ड वॉलंटियर्स, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
इस दौरान रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट भी होगा, जो केवल प्रमुख क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। अस्पताल, पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन जैसी आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी का बयान – अब यह छद्म युद्ध नहीं
27 मई को गुजरात के गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब इसे छद्म युद्ध कहने की गलती न करें। जब 9 आतंकी ठिकानों को 22 मिनट में नष्ट किया गया और सबकुछ कैमरे के सामने हुआ, तो यह निर्णायक कार्रवाई थी।”
उन्होंने आगे कहा,“हम किसी से दुश्मनी नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं, विकास चाहते हैं और दुनिया की भलाई में योगदान देना चाहते हैं। लेकिन अगर कोई युद्ध थोपेगा, तो उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई को गुजरात के गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और यह सब कैमरे के सामने किया गया, ताकि किसी को प्रमाण की आवश्यकता न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अब इसे छद्म युद्ध कहने की गलती न करें, क्योंकि आतंकवाद को अब पाकिस्तान खुलकर समर्थन दे रहा है।
Top Tags