मोहाली, 7 अक्टूबर: विधायक कुलवंत सिंह ने पिंड मटौड़ में 40 लाख रुपए की लागत से बनी धर्मशाला वाल्मीकि समाज के लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने 20 लाख रुपए की लागत वाली दूसरी धर्मशाला का भी उद्घाटन किया और बताया कि इसे दोगुना बनाकर समाज के प्रमुख व्यक्तियों के लिए कार्यालय की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिंड मटौड़ के लोगों ने उन्हें कौंसलर, मेयर और अब विधायक बनाने में जो योगदान दिया है, उसे वह कभी नहीं भूल सकते। उनका हमेशा प्रयास रहेगा कि इस पिंड के लोगों की जरूरतें और मांगें पूरी हों।
विधायक ने भगवान वाल्मीकि के जन्मदिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह धर्मशाला समाज के लोगों के लिए सेवा और समर्पण का प्रतीक बनेगी। इस मौके पर कई वरिष्ठ समाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Top Tags