उत्तर भारत में गलन बढ़ी, 22 राज्यों में ठंड का असर

देशभर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में ठंड ने अपने पैर  पसार लिए है और गलन वाली ठंड लोगों के छक्के छुड़ा रही है । यूपी-एमपी, राजस्थान समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेज ठंड और घना कोहरा हो रहा है। वही मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में ठंड और कोहरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा खराब बने हुए हैं।

इस साल के आखिरी कुछ दिन बचे हैं और लोग नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं लेकिन इस बीच ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। देशभर में कड़ाके की ठंड का सितम लगातार जारी है। पंजाब, हरियाणा से लेकर बिहार तक दिनभर घना कोहरा छाया रहता है। ठंड की वजह से  नये साल में  घूमने के लिए लोगो के प्लान सोचने पर मजबूर कर दे रहा है।

ठंड की वजह से वाहन भी तय समय से देर चल रहे

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाएगा और विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी। यूपी में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या समेत 27 जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई। सड़कों पर कुछ मीटर आगे भी दिखाई नहीं दे रहा। ठंड की वजह से वाहन भी तय समय से देर से चल रहे है।  प्रयागराज, देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं गोरखपुर समेत कई एयरपोर्ट्स पर 5 फ्लाइट्स कैंसिल हैं।

 

 कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो

दिल्ली में कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड के देहरादून में घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी जीरो हो गई। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कोहरे के साथ ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। कोल्ड-डे जैसी स्थिति रहेगी। कोल्ड डे एक ऐसी मौसम संबंधी स्थिति है जो कि किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो, और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C से 6.4°C तक कम हो जाता है, जिससे बहुत ज्यादा ठंड महसूस होती है।

 

IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तेज हो सकती है,  मौसम विभाग ने 25 दिसंबर को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 26 दिसंबर और 30-31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश औ उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है और इसके साथ ही कई इलाकों में कर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।