मॉरीशस PM ने अयोध्या राम मंदिर में किया दर्शन पूजन

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम अपने 30 सदस्यीय मंत्रीयों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, इसके बाद  प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम रामलला के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी के साथ रामलला की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहे।

डॉ. नवीन चंद्र रामलला का दर्शन करने वाले दूसरे पीएम

बतादें भूटान के प्रधानमंत्री के बाद डॉ. गुलाम दूसरे विदेशी पीएम हैं, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला का दर्शन पूजन किया है। अभी हाल में भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे के परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे थे। नवीन चंद्र दूसरे विदेशी पीएम बने, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रामलला पूजन के बाद मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। वाराणसी से चलकर प्रधानमंत्री डॉ. नवीन राम गुलाम, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या दोपहर सवा बारह बजे पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही उनको अयोध्या की संस्कृति से रूबरू कराया गया

भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया

उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर स्थित जटायु व अंगद टीले पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। रामजन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री नवीन चंद्र करीब 45 मिनट तक राम मंदिर में रहे। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। अयोध्या एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उन्हें विदा किया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष इंतजाम किए गए थे और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24