नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने जम्मू स्थित श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है. आयोग ने न्यूनतम मानकों के गंभीर उल्लंघन को इसका कारण बताया है. NMC के मुताबिक कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं और पढ़ाई के मानकों में गंभीर कमियां पाई गईं, जो मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन सकती थीं. जांच में यह भी सामने आया कि कॉलेज में फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक व्यवस्थाएं तय नियमों पर खरी नहीं उतर रहीं थीं
मौजूदा एमबीबीएस 50 छात्रों को दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा इसका मतलब है कि एडमिशन लेने वाले किसी भी छात्र को इस फैसले के कारण MBBS सीट नहीं खोनी पड़ेगी. इसके बजाय, उन्हें जम्मू और कश्मीर के अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में उनकी नियमित स्वीकृत सीटों के अलावा एडजस्ट किया जाएगा.
यह कॉलेज पहले से विवादों में था. आरोप है कि 50 सीटों में से 42 सीटें मुस्लिम छात्रों को दी गईं, जबकि हिंदू छात्रों को केवल सात और सिख को एक सीट मिली. इस पर हिंदू संगठनों ने विरोध किया. उनका कहना था कि चूंकि यह कॉलेज माता वैष्णो देवी के भक्तों के चढ़ावे से संचालित होता है, इसलिए हिंदू छात्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए
Top Tags