अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे तो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए एक अहम सूचना जारी कि है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को बुकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। बोर्ड का कहना है कि हाल के समय में फर्जी कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप फॉरवर्ड के जरिए काफी लोगों को ठगा जा रहा है।
श्राइन बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यात्रा, हेलीकॉप्टर सेवा, भवन में ठहराव या अन्य सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें। अनजाने किसी भी लिंक या व्यक्ति को भुगतान करना आपके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। इसको लेकर बहुत लोग ठगी का शिकार हो रहे है।
फर्जी बुकिंग के बढ़ते मामले
बीते कुछ समय में ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग से जुड़े कई ठगी के मामले सामने आए हैं। कई श्रद्धालुओं ने फर्जी वेबसाइट या एजेंट पर भरोसा कर के अपने पैसे गंवा दिए। मामले की जानकारी होने पर श्राइन बोर्ड ने दोबारा स्पष्ट किया है कि किसी भी अनाधिकृत वेबसाइट या दलाल के माध्यम से की गई बुकिंग मान्य नहीं होगी।
श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी प्रकार की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org के माध्यम से ही करें। किसी भी भुगतान को करने से पहले वेबसाइट और विवरण की पूरी जांच करें। श्राइन बोर्ड ने हेल्पडेस्क नंबर +91 9906019494 भी जारी किया है किसी भी प्रकार की शंका होने पर इस पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
Top Tags