न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बीच स्विट्ज़रलैंड में भीषण धमा/का

स्विट्जरलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल क्रांस-मोंटाना में नए साल के जश्न के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।यहां एक बार में हुए विस्फोट और उसके बाद लगी आग में कई लोगों की मौत हो गई,  स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित और लग्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में गुरुवार  न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान भीषण धमाका हुआ। बताया  जा रहा है नये साल के जश्न में लोग डूबे हुए थे। इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट लोकल समय के मुताबिक रात 1:30 बजे हुआ। धमा/का कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ, जहां न्यू ईयर ईव का जश्न चल रहा था।

विस्फो/ट के समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे जान/माल का नुकसान ज्यादा हुआ। धमाके के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.  घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेराबंदी में लेकर जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ, जब रिजॉर्ट में नए साल की पार्टियां चल रही थीं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल विस्फो/ट के वजहों की जांच की जा रही है।