चंडीगढ़ में अब शुरु हो गई है मैनुएल चालन , अब चंडीगढ़ में लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों की खैर नही।
शराब पीकर गाड़ी चलाना और नंबर प्लेट पर टेप लगाने वालों को ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर इसकी भरपाई करनी पड़ेगी।
चंडीगढ़ मेें ट्रैफिक पुलिस अब नियम तोड़ने वालों के मैनुअल चालान काटेगी।
यह चालान सिर्फ उन नियम के कटेंगे जो विजुवल दिखाई देते है। यह आदेश डी.एस.पी. ट्रैफिक ने जारी कर दिए है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने मैनु्अल चालान बंद कर दिए थे CCTV के जरिए सिर्फ चालान काटे जा रहे थे
जिसके वजह से कुछ लोगो ने कैमरे से बचने के लिए अपनी गाड़ियो की नंबर प्लेट के पीछे टैप तक लगा रखा था
ताकि ई चालान से बचा जा सके।मैनुअल चालान बंद होने से लोगों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी थी।
वाहन चालक सरेआम रॉंगसाइड और साइकिल ट्रैक पर गाड़ियां दौड़ा रहे थे।
अब इसको लेकर डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा ने भी साफ निर्देश जारी करते हुए कहा कि
ट्रफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाही होगी
उन्होने पुलिस अधिकारियों से भी बिना बात के लोगो को परेशान न करने की अपील की है।
Top Tags