चंडीगढ़, 6 मार्च 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को वर्ष 2025–26 के लिए सप्लीमेंट्री डिमांड्स फॉर ग्रांट्स और 2026–27 के लिए बजट अनुमान को विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में पेश करने को मंजूरी दे दी।
यह निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया, जो पंजाब विधानसभा सचिवालय में आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए सप्लीमेंट्री डिमांड्स फॉर ग्रांट्स को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वर्ष 2026–27 के पंजाब बजट अनुमान को भी स्वीकृति दी गई है, जिसे 8 मार्च को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा विधानसभा में पेश करेंगे।
कैबिनेट ने इसके अलावा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट और पंजाब सरकार के वर्ष 2024–25 के वित्त एवं विनियोग खातों को भी विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी दे दी है।
Top Tags