मनीषा केस: CM Saini को अपशब्द बोलने वाला युवक गिरफ्तार

आरोपी शमशेर ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा – “भावनाओं में बहकर गलती हुई”
हांसी (हरियाणा):
शिक्षिका मनीषा की मौ+त के विरोध में सोमवार को आयोजित कैंडल मार्च के दौरान हंगामा खड़ा करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी की पहचान शमशेर, निवासी पटौदी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे तोशाम से गिरफ्तार किया और अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
क्या हुआ था कैंडल मार्च में?
• कैंडल मार्च के दौरान शमशेर ने मंच से माइक पकड़कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं
• इसके बाद उसने पिस्तौल लहराई और तीन हवाई फा+यर भी किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गिरफ्तारी के बाद क्या बोले आरोपी?
गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में शमशेर ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने कहा कि वह भावनाओं में बह गया और किसी को नुकसान पहुंचाने की उसकी मंशा नहीं थी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर इस पूरे घटनाक्रम ने सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं और आगे किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।