रविवार को भगवान सूर्य की पूजा का विशेष दिन होता है इसके साथ ही मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्यदेव उत्तरायण में गमन करने लगते हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा, आराधन और भोग लगाने के साथ ही सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व भी है। मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी दिन बुधवार को है महापुण्य काल मुहूर्त सुबह 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा 9 बजकर 4 मिनट तक तक रहेगा. वहीं मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का मुहूर्त सुबह 9 बजकर 3 मिनट से सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक.
मकर संक्रांति हमें यह संदेश देती है कि जैसे सूर्य दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ता है, वैसे ही मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ना चाहिए. यह दिन नव आरंभ, सकारात्मक संकल्प और साधना के लिए श्रेष्ठ है. जानते हैं कि कैसे करें पूजन और किन चीजों का लगाए भोग।
मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य को इन चीजों का भोग लगाएं
सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए लाल फूल, गुड़, गेहूं, और तिल के लड्डू का भोग लगा सकते हैं, खासकर मकर संक्रांति पर खिचड़ी, गुड़ से बनी मिठाइयों का भोग बहुत शुभ माना जाता है, जो सुख-समृद्धि और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने में मदद करता है
गुड़ और गेहूं का भोग – गुड़ से बनी मिठाई, गेहूं के आटे का हलवा का भोग लगाएं, यह समृद्धि और पोषण का प्रतीक है।
तिल के लड्डू का भोग- मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू का भोग लगाने से जीवन में खुशहाली आती है।
दही-चूड़ा का भोग- देवघर में दही-चूड़ा सूर्य देव का प्रिय प्रसाद माना जाता है।
सूर्यदेव का पूजन
सूर्यदेव की पूजा में शुद्धता औऱ सात्विकता का विशेष महत्व होता है, इस दिन प्रात: काल स्नान-ध्यान से निवृत हो भगवान का स्मरण करते हुए भक्त व्रत एवं उपवास का पालन करते हुए भगवान सूर्य़ का भजन व पूजन करते हैं।
नित्य कर्म से निवृत्त होने के बाद सूर्यदेव के चित्र को लाल या पीला कपड़ा बिछाकर लकड़ी के पाट पर रखें
मूर्ति को स्नान कराएं और यदि चित्र है तो उसे अच्छे से साफ करें। भगवान सूर्य को भोग लगाएं।
भगवान सूर्य़ को लाल फूल, रोली और मिश्री डालकर अर्ध्य दे, इस दिन लाल रंग का विशेष महत्व रहता है।
पूजन में सूर्यदेव के सामने धूप, दीप अवश्य जलाना चाहिए। देवताओं के लिए जलाए गए दीपक को स्वयं कभी नहीं बुझाना चाहिए।
मकर संक्राति पर तिल के लड्डू का बहुत महत्व होता इन लड्डू से आप भगवान सूर्य की पूजा भी कर सकते है और दान भी देने से पुण्य प्राप्त होता है।
Top Tags