पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल..7 IAS और 1 PCS अफसर का तबादला

पंजाब सरकार में तबादले लगातार जारी है। पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए 7 IAS  और 1 PCS अफसर का तबादला कर दिया है। जानकारी अनुसार पंजाब सरकार द्वारा आज 8 अधिकारियों की ट्रांसफर कर नई तैनातियां की गई हैं, सरकार का कहना है कि ये बदलाव प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं। जिन अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है, उनमें आई.ए.एस. तेजवीर सिंह, मनवेश सिंह सिद्धू, अरुण सेखड़ी तथा अन्य अधिकारी शामिल हैं।जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनके नामों की लिस्ट इस प्रकार है-

 

 

 

इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक विभाग लगाया गया है।

मनवेश सिंह सिद्धू को उनके पुराने विभागों के साथ साथ उन्हें रोपड़ मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

अरुण सेखड़ी जिनके पास फिरोजपुर और जालंधर के मंडल के आयुक्त का चार्ज था से अब जालंधर का चार्ज लेकर फरीदकोट का चार्ज दिया गया है।

रामवीर सिंह को जालंधर मंडल का चार्ज,

रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और

सोनम को संयुक्त आयुक्त नगर निगम पटियाला का चार्ज दिया गया है।