पंचकूला नवम्बर 17: उपायुक्त पंचकूला सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में डी0टी0पी0 संजय नारंग के नेतृत्व में आज जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में गांव बरवाला में 6 एकड की 1 अ/वैध काॅलोनी में सड़क नेटवर्क और डिमार्केशन पिलर और गांव मौली में 4 एकड की 1 अवै/ध काॅलोनी में सड़क नेटवर्क को जे0सी0बी0 द्वारा ध/वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, राघव, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला, अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला और डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार, पचंकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जानकारी देते हुए विभाग द्वारा बताया गया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवै/ध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध स/ख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी। अतः आम जनता से अनुरोध किया गया है कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अना/धिकृत काॅलोनी विकसित न करें।
Top Tags