चंडीगढ़, 10 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को गैं/गस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस की टीमों ने आज ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन वांछित अपराधियों से संबंधित 2706 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि चल रही मुहिम ‘ गैंग/स्टरां ते वार’ में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकडऩे पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था। इस ऑपरेशन के संचालन के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पुलिस जिलों का व्यक्तिगत दौरा किया।
डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन ‘प्रहार-2’ के तहत लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे पंजाब में वांछित अपराधियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है।
ऑपरेशन प्रहार-2 के दूसरे दिन के परिणाम साझा करते हुए विशेष डीजीपी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान 2596 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1,634 को गिर/फ्तार किया गया है। गिरफ्ता/र व्यक्तियों में 53 भगोड़े अप/राधी और 534 एहतियातन हिरासत में लिए गए व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 1,015 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया।
Top Tags