शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज यानि सोमवार को जालंधर के दौरे पर आ रहे हैं।
दोपहर लगभग 2:00 बजे बिक्रम सिंह मजीठिया जालंधर के PAP चौक पहुंचेंगे।
यहां उनके आने की भव्य तैयारीयां शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है
जानकारी के मुताबित मजीठिया यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अकाली दल के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे
अभी 3 फरवरी को मजीठिया नाभा जेल से बाहर आएं है
अब उनका लक्ष्य शिरोमणि अकाली दल को फिर से मंच पर लाना है
पंजाब के हितों के लिए उन्होंने कहा कि अगर मुझे पंजाब के हितों की रक्षा के लिए दूसरे गुट के पास नंगे पांव भी जाना पड़े तो वह पीछे नही हटेगे
यह सब राजनीति से ऊपर उठकर केवल पंजाब के भले के लिए है।
बतादें मजीठिया को आय से अधिक संपति के मामले में पंजाब विजीलेंस द्वारा साल 2025 में जेल जाना पड़ा था।
Top Tags