पुलिस से झड़प के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया आज कोर्ट में पेश होगे यह आदेश चंड़ीगढ़ जिला कोर्ट ने सुनाया है वही कल यानी सोमवार को कोर्ट में वो पेश नही हुए थे। कोर्ट ने उन्हे आदेश देते हुए कहा था कि मंगलवार को उन्हे हर हालत में कोर्ट में पेश होना है।
मामला वर्ष 2021 का है जबअकाली दल के कई नेता पंजाब में महंगाई और 1984 दंगों के विरोध में चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। यूटी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी की थी।
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर पुलिस कार्य में बाधा डाली और सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई थी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने इस मामले में जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
Top Tags