चंडीगढ़, 29 जुलाई: महाराष्ट्र सरकार जल्द ही एक नई सरकारी ऐप आधारित टैक्सी सेवा लॉन्च करने जा रही है, जिसका उद्देश्य न केवल यात्रियों को किफायती और भरोसेमंद सेवा देना है, बल्कि राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक मजबूत जरिया भी तैयार करना है।
यह सेवा ओला, उबर और अन्य प्राइवेट कैब कंपनियों की मनमानी के विकल्प के रूप में देखी जा रही है।
क्या-क्या मिलेगा इस सरकारी ऐप में?
-
टैक्सी सेवा – शहर के भीतर और बाहर सफर के लिए
-
ऑटो रिक्शा सेवा – छोटे रूट्स के लिए
-
बाइक टैक्सी सेवा – ट्रैफिक से बचने और फटाफट सफर के लिए
सरकार के अनुसार, इन सेवाओं के किराए प्राइवेट कंपनियों से कम होंगे और साथ ही यात्रियों को बेहतर पारदर्शिता और सुरक्षा भी मिलेगी।
नाम क्या होगा इस सरकारी टैक्सी ऐप का?
वर्तमान में ये नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं:
-
जय महाराष्ट्र
-
महा-राइड
-
महा-यात्री
-
महा-गो
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मिलकर अंतिम नाम का चयन करेंगे।
युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि इस योजना से हजारों युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
-
ऐप का निर्माण महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी (MITRA) और कुछ निजी तकनीकी कंपनियों के सहयोग से किया जा रहा है।
-
ऐप की अंतिम समीक्षा 5 अगस्त को की जाएगी।
टैक्सी खरीदने के लिए आसान लोन सुविधा
मुंबई बैंक उन बेरोजगार युवाओं को 10% ब्याज दर पर कार लोन देगा, जो इस योजना से जुड़ना चाहेंगे।
इसके साथ, विभिन्न सरकारी महामंडल जैसे:
-
अन्नासाहेब आर्थिक विकास महामंडल
-
विमुक्त जाति महामंडल
-
ओबीसी महामंडल
-
महाराष्ट्र स्टेट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSDC)
..इन युवाओं को 11% ब्याज सब्सिडी भी प्रदान करेंगे, जिससे लोन लगभग ब्याज-मुक्त बन जाएगा।
कानूनी और नियम संबंधी तैयारियां
-
परिवहन विभाग वर्तमान में नियमों और संचालन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है।
-
ऐप लॉन्च से पहले फीचर टेस्टिंग और सिस्टम ऑडिट जैसी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Top Tags