महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र के बारामती में सुबह एक बड़ा हादसा हुआ

जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया।

बतादें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का आज यानी बुधवार 28 जनवरी की

सुबह बारामती में हुए एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। विमान में अजित पवार सहित 5 लोग सवार थे।

शुरुआती जानकारी के अनुसार प्लेन में सवार सभी 5 लोगो की मौत हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार अपने परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गई

बतादे अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।