NCP नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते वक्त क्रै/श हो गया. इस हादसे में अजित पवार का नि/धन हो गया. वे 66 साल के थे, सुबह 8.45 पर उनका प्लेन क्रैश हुआ। जानकारी के अनुसार बारामती में लैंड के वक्त प्लेन क्रैश की घटना हुई. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. हालांकि अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है.वही विमान के जमीन पर गिरते ही आग का गोला बन गया औऱ पूरी तरह जल कर नष्ट हो गया। जिसमें कोई भी बच नही सका।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा
पावार को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “अजित पावार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ थी.
उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति. अजित पावार की मौत के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं. इस अलावा राष्ट्रपति और देश के कई नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है.
परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति दे ईश्वर- राष्ट्रपति मुर्मू
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऑफिस ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
Top Tags