Mahakumbh 2025 Haryana MLAs: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के नेतृत्व में पहली बार 7 विधायकों का दल प्लेन से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने पहुंचा।
8 और 9 फरवरी को कुल 324 श्रद्धालु विशेष विमान के जरिए महाकुंभ में शामिल होंगे।
Mahakumbh 2025 Haryana MLAs: पहली बार प्लेन से महाकुंभ पहुंचे श्रद्धालु
शनिवार 8 फरवरी को 162 श्रद्धालुओं का पहला जत्था चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।
यह विमान माता मनसा देवी मंदिर के भक्तों द्वारा बुक किया गया था।
खास बात यह रही कि प्लेन की पहली सीट माता मनसा देवी के नाम पर बुक की गई,
जिसमें उनकी मूर्ति को विधिपूर्वक विराजमान किया गया।
Mahakumbh 2025 Haryana MLAs: 9 फरवरी को जाएगा दूसरा विमान
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने बताया कि 9 फरवरी को एक और विशेष विमान 162 श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जाएगा।
इस विमान के प्रबंध में संदीप गुप्ता, मुकेश सिंगला, डॉ. नरेश मित्तल, रामनिवास बंसल, भूपिंद्र गोयल और सुनीत सिंगला का सहयोग रहा।
पहले जत्थे में शामिल विधायक और पुजारी
8 फरवरी को रवाना हुए पहले विमान में हरियाणा के 7 विधायक शामिल थे:
1.जगमोहन आनंद
2.भगवान दास कबीरपंथी
3.योगेंद्र सिंह
4.घनश्याम दास अरोड़ा
5.लक्ष्मण सिंह यादव
6.तेजपाल तंवर
7.अनीता यादव
इनके अलावा माता मनसा देवी मंदिर के पांच पुजारी – सुदर्शन शर्मा, भगवती प्रसाद, शिव कुमार, सुभाष चंद, और अशोक शर्मा भी इस विशेष यात्रा का हिस्सा बने।
ये पुजारी माता मनसा देवी की मूर्ति को विधिपूर्वक महाकुंभ के स्नान में शामिल करवाएंगे।
महाकुंभ में विशेष व्यवस्था
तरुण भंडारी ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रयागराज में स्नान और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया गया है।
144 साल बाद ऐतिहासिक मौका
महाकुंभ में पहली बार किसी समूह ने विशेष विमान बुक कर यात्रा की है।
144 वर्षों बाद इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
यात्रा का शेड्यूल
•8 फरवरी: सुबह 6 बजे विमान ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी और सुबह 9 बजे प्रयागराज पहुंचा।
•शाम 8 बजे: सभी श्रद्धालु स्नान के बाद वापस चंडीगढ़ लौटेंगे।
•9 फरवरी: दूसरा जत्था भी इसी शेड्यूल के तहत प्रयागराज जाएगा।
यह पहली बार है जब हरियाणा सरकार के किसी प्रतिनिधि मंडल ने महाकुंभ के लिए विशेष विमान का उपयोग किया है।
इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।