दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस मुक्तों की महान शहादत की साक्षी पवित्र धरती श्री मुक्तसर साहिब में मेला माघी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। मेला माघी के चलते बड़ी गिनती में संगतों का मुक्तसर आगमन हुआ है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री मुक्तसर साहिब पहुंच रही हैं और गुरु चरणों में शीश नवाकर महान शहीदों को नमन कर रही हैं। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बुधवार को माघी मेले के उपलक्ष्य में श्री मुक्तसर साहिब पहुंचेंगे। वे सबसे पहले गुरुद्वारा श्री टूटी गंढी साहिब में माथा टेकेंगे और इसके बाद एक रैली में शामिल होकर पंजाब के लोगों को संबोधित करेंगे
40 मुक्तों की शहादत को समर्पित तीन दिवसीय वार्षिक माघी मेला 13 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सीएम मान इस मौके पर संगतों को माघी मेले और चालीस मुक्तों के बलिदान के महत्व से अवगत कराएंगे।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच न्यूनतम 4 डिग्री तापमान में भी संगतों की आस्था कम होने का नाम नहीं ले रही और संगत आस्था के साथ स्नान को उमड़ने लगी है।
लोहड़ी की रात से ही संगत पहुंचने लगी थी और सुबह से बाद दोपहर तक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब पहुंचने और पवित्र सरोवर में स्नान का सिलसिला चलता रहेगा।
संगत ने चालीस मुक्तों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया। वही पुलिस प्रशासन ने मेले की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए है ।
Top Tags