Made in India ऐप Mappls की धूम, टेलीकॉम मंत्री ने किया इस्तेमाल

स्वदेशी ऐप Arattaiको प्रोमोट करने के बाद अब टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव Mappls को प्रोमोट कर रहे हैं. ये ऐप स्वदेशी है और इसे एक प्राइवेट कंपनी ने बनाया है । व्हाट्सऐप के भारतीय वर्ज़न Arattai के बाद अब देश में एक और स्वदेशी ऐप सुर्खियों में है —Googls Maps राइवल Mappls की जो  यह ऐप अमेरिकी Google Maps को टक्कर देने के लिए तैयार बताया जा रहा है। हाल ही में रेलवे और टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर इसकी खुलकर तारीफ की, जिसके बाद CE Info Systems के शेयरों में 10.7 फीसदी की जबरदस्त उछाल देखने को मिली।

 

मंत्री वैष्णव ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “स्वदेशी Mappls by MapmyIndia— Good features, must try!” वीडियो में मंत्री खुद Apple Car Play में Mappls का इस्तेमाल करते नजर आए। उन्होंने बताया कि इस भारतीय ऐप में कई अनोखी खूबियां हैं जो इसे खास बनाती हैं। Mappls की तारीफ करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओवरब्रीज और अंडरपास आता है तो वहां पे एक थ्री डायमेंशनल जंक्शन व्यू आता है. किसी बिल्डिंग में मल्टिपल फ्लोर्स हैं तो भी ये मैप बताता है कि किस शॉप में जाना है. लोगों को भी इसे ट्राई करना चाहिए.

 

MapmyIndia के डायरेक्टर रोहन वर्मा ने Mappls की खूबियां बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया. वीडियो में दिखाया है कि ऐप के अंदर रियल टाइम ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी मिलती है. इसका मतलब है कि आपको स्मार्टफोन ऐप पर अपकमिंग ट्रैफिक सिग्नल की डिटेल्स नजर आने लगेगी. Mappls की मदद से देख सकेंगे कि आगे का ट्रैफिक सिग्नल रेड या फिर ग्रीन.

 

 

आने वाले दिनों में और भी शहरों में मिलेगी ये सर्विस

 

रोहन वर्मान ने पोस्ट में आगे लिखा कि अभी इस फीचर को बेंगलुरु में लाइव किया है. इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम किया है. भारत के अन्य शहरों में ये फीचर कब तक लाइव होगा, उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है