प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम पहुंचे । उन्होने वहां ₹5,450 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने डिब्रूगढ़ में पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का अवलोकन किया और ब्रह्मपुत्र पर अत्याधुनिक ‘कुमार भास्कर वर्मा सेतु’ देश को समर्पित किया – उनके दौरे की शुरुआत ने इतिहास रच दिया जब उनका विमान नेशनल हाइवे पर उतरा.
डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर नवनिर्मित इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा पर उनका विमान उतरा.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। लगभग ₹3,030 करोड़ की लागत से तैयार यह 6-लेन पुल पूर्वोत्तर का पहला Extradosed पुल है। इसकी बदौलत गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच घंटों का सफर अब महज 7 मिनट में पूरा हो सकेगा। यह 6-लेन पुल भूकंपरोधी तकनीक और रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस यह पुल नई मिशाल पेश कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईएम गुवाहाटी (IIM Guwahati) का उद्घाटन किया, इसके साथ ही, कामरूप जिले में 8.5 मेगावाट क्षमता वाला राष्ट्रीय डेटा केंद्र का शुभारंभ किए. इस दौरे के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी भी दिखाई।
Top Tags