चंडीगढ़, 22 मार्च: पंजाब में लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास और मेंटेनेंस कार्य के कारण 22 मार्च से 29 जून तक कई ट्रेनों की सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। इस अवधि के दौरान 15 ट्रेनों को रद्द किया गया है, 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और 2 ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
फिरोजपुर मंडल के अनुसार, लुधियाना-फिरोजपुर कैंट (54051-54052), फिरोजपुर कैंट से साहिबजादा अजीत सिंह नगर (14614-14613), फिरोजपुर कैंट से चंडीगढ़ (14629-14630), हिसार से लुधियाना (54603) और लुधियाना से चूरू (54604) जाने वाली ट्रेनों की सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा, जाखल से लुधियाना (54053), अंबाला कैंट से लुधियाना (64523), और चूरू से लुधियाना (54605) जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी बंद रहेगा।
कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है, जैसे लोहियां खास से लुधियाना (54576) और लोहियां खास से लुधियाना (74966), जिन्हें फिल्लौर पर समाप्त किया जाएगा।
यात्रियों से आग्रह है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें, क्योंकि ट्रेनों के संचालन में बिना सूचना के बदलाव हो सकते हैं।