राहुल गांधी की एक आवाज राजनितिक गलियारों में अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, बतादें आज लोकसभा में राहुल गांधी के एक भाषण में बवाल मच गया . लोकसभा में कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब का हवाला देते हुए कहा 4 चीनी टैंक लद्दाख सीमा में पहुंच गए थे।
चीन की ओर से भारतीय क्षेत्र में कथित घुसपैठ के मुद्दे से हंगामा मच गया । राहुल गांधी के ऐसा कहने से लोकसभा 2 से 3 बार स्थगित कर दी गई। राहुल गांधी का कहना था कि जनरल नरवणे की किताब में ऐसे तथ्य दर्ज हैं, जो देश की सीमा सुरक्षा और सरकार के दावों पर सवाल खड़े करते हैं. जैसे ही यह मुद्दा सदन में उठाया गया, सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार आपत्ति दर्ज कराई और लगातार टोका-टोकी शुरू हो गई. पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर गृहमंत्री ने उन्हें टोका ।सदन का माहौल कुछ ही पलों में गर्म हो गया.
राजनाथ सिंह ने कहा अगर ये बातें प्रकाशित हुई है तो इसका जिक्र करें नही तो छोड़ दें। इसके बाद लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा चीन-डोकलाम के मुद्दे पर बयान देने के बाद जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
जमीन ली गई या नहीं, यह एक अलग सवाल है
लोकसभा से बाहर निकलने के बाद विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां मुद्दा यह है कि प्रधानमंत्री ने क्या कहा और राजनाथ सिंह जी ने क्या कहा? जमीन ली गई या नहीं, यह एक अलग सवाल है। हम उस पर आएंगे। लेकिन उस पर आने से पहले, देश के नेता को दिशा दिखानी होती है। देश के नेता को फैसलों से भागना नहीं चाहिए और फैसले दूसरे लोगों के कंधों पर नहीं छोड़ने चाहिए। प्रधानमंत्री ने यही किया है।
.
Top Tags